Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: 14%उच्च दर एवं एकल निविदा में ठेका दिया जाना , भ्रस्टाचार, सेटिंग व कमीसन खोरी को दर्शाता है- हितानंद अग्रवाल

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Dec 4, 2021
आज नगर निगम की विशेष सभा के दौरान, पाइप लाइन विस्तार हेतु जो एजेंडा लाया गया था जिसका विरोध नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने किया, उन्होंने प्रमुखता से दो बातों की ओर सदन का ध्यानाकर्षण कराया 13.98% उच्च दर पर ठेका देना,इस दर पर आज तक नगर निगम में कोई कार्य नहीं दिया गया है फिर इस कार्य को 14 %उच्च दर में देने का क्या कारण है ।दूसरा एकल निविदा होने के बाद भी निविदा कार को ठेका दिया गया और वह भी निविदा कार छत्तीसगढ़ के बाहर राजस्थान प्रांत का है प्रथम दृष्टया देखने से स्पष्ट भ्रष्टाचार की बू आ रही है और सेटिंग में किया हुआ कार्य है जहां नगर निगम में 14 से 20 परसेंट बिलो में कार्य आवंटन होता है वहां 14 परसेंट उच्च दर में ,इस प्रकार से लगभग 30 परसेंट का वित्तीय नुकसान नगर निगम कोरबा को सत्ता पक्ष के द्वारा कराया जा रहा है राशि में देखेंगे तो एक करोड़ से ऊपर का नुकसान नगर निगम कोरबा को हो रहा है । आज विपक्ष के हंगामे के बाद वोटिंग के दौरान हाथ उठाकर गणना की जिसमें सत्ता पक्ष के समर्थन में 30 एवं एजेंडे के विरोध में 29 मत पड़े विपक्ष के पार्षद में लोकेश्वर चौहान और सुफल दास अनुपस्थित थे यदि यह दोनों उपस्थित होते तो संभवत एजेंडा आज गिर सकता था ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें