Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिले में 14 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 25, 2023
कोरबा 23 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के संदर्भ में कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। आज कुल 14 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। अब तक जिले में कुल 40 व्यक्तियों ने नाम-निर्देशन पत्र लिए हैं एवं 02 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर के लिए 03, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा के लिए 04, क्रमांक-22 कटघोरा के लिए 05 तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए 02 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की देखरेख तथा दिशा निर्देशन में आज जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन आज कुल 14 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने क्रय किया। साथ ही जिले में आज 02 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में रामपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 से भारतीय जनता पार्टी से श्री ननकीराम कंवर एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री पुरुषोत्तम कंवर शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें