Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: 19 अगस्त श्री सप्तदेव मंदिर में को श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 19, 2022
श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव वृंदावन में मनाये जाने वाली उत्सव के ही समकक्ष होता है जिसका सभी को वर्ष भर इंतजार रहता है क्योकि इस दिन मंदिर में भगवान की बाल लीलाओं पर आधारित विभिन्न झांकियॉ बनाई जाती है जिसे देखने को हजारों की संख्या में भक्तगण मंदिर पधारते है। इस दिन मंदिर में प्रातः से लेकर रात्रि 12.00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है इसके अंतर्गत सायं 4.00 बजे बच्चोे के लिये श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता किया जाता है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में की जायेगी प्रथम चरण में 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों का ’’ शिशु कृष्ण ’’ बनो प्रतियोगिता 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिये ’’ बाल कृष्ण ’’ बनो प्रतियोगिता एवं 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिये ’’ राधा- कृष्ण ’’ बनो प्रतियोगिता की जायेगी । इस प्रतियोगिता में जो बच्चे भाग लेना चाहते है वे 4 बजे के पूर्व अपना पंजीयन मंदिर में करा सकते है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सभी चरणों के अनूरूप प्रथम , द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदत किया जायेगा एवं साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता की ओर जानकारी अधिक के लिये मंदिर में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें