Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: 2 सितंबर को SECL दीपका महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव आंदोलन एसईसीएल के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद स्थगित किया गया

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 2, 2022
दीपका कार्यालय घेराव के संबंध में एसईसीएल दीपका कार्यालय में बैठक हुई बैठक में एस ई सी एल प्रबंधन, आउट सोर्सिंग कंपनी के मैनेजर और किसान सभा के साथ प्रभावित गांव के बेरोजगार उपस्थित थे। बैठक में 2 सितंबर को SECL दीपका महाप्रबंधक कार्यालय घेराव एवम् उग्र आंदोलन के संबंध में 2 घंटे तक विस्तार से चर्चा हुई बैठक में प्रबंधन ने आउट सोर्सिंग कंपनियों में प्रभावित गांव के बेरोजगारों को प्राथमिकता के साथ रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही बैठक में गोदावरी कंपनी के मैनेजर ने गांव से लगे कर्मचारियों की सूची भी उपलब्ध कराई तथा 2 सितंबर को ड्राइवरों की नई भर्ती होने वाले नाम को सार्वजनिक करने की बात कही और कहा कि जो भर्ती होगी उसमें प्रभावित गांव अमगांव,मलगांव,सरईसिंगार,हरदीबाजार के ही ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी एसईसीएल और गोदावरी कंपनी द्वारा मांगो को गंभीरता से लेते हुए पहल करने का आश्वासन दिया गया सकारात्मक वार्ता के बाद किसान सभा के दीपका इकाई के अध्यक्ष बसंत चौहान ने 2 सितंबर को दीपका कार्यालय घेराव आंदोलन स्थगित करने की घोषणा के साथ ही कहा कि 2 सितंबर को ड्राइवरों की भर्ती होने वाले सूची में प्रभावित गांव के बेरोजगारों का नाम नहीं आने पर 9 सितंबर को प्रस्तावित दीपका खदान बंद आंदोलन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें