Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में मनाई गई प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की 51 वी पुण्यतिथि

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Aug 12, 2023
कोरबा - जांॅजगीर लोक सभा क्षेत्र की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी की 51वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के प्रांॅगण में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित, माल्यार्पण कर मनायी गयी। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने मिनीमाता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कहा कि छ.ग. राज्य की स्पप्नदृष्टा, कर्मठ समाज सेविका छ.ग. की पहली महिला सांसद मिनीमाता जिन्होंने 5 बार सांसद के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होने समाज में तत्समय व्याप्त कई कुरीतियों जैसे छुआछूत, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि को मिटाने के लिए समाज से संसद तक अपनी आवाज बुलंद किया। इसके साथ-साथ नारी शिक्षा, मजदुरों के उत्थान, गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। संसद में अस्पृश्यता बिल को पास करवाने में मिनीमाता जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हम सब ऐसे व्यक्तित्व पर गर्व करते है, मैं उन्हें प्रणाम करता हूंॅ, नमन करता हूॅ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि छ.ग. और कोरबा क्षेत्र के लिए उनके द्वारा किये गये योगदान को याद करें तो कृषि तथा सिंचाई के लिए हसदेव बांगो बांध परियोजना उनकी ही दूरदृष्टा का परिणाम है, भिलाई इस्पात सयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार दिलाने और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आज भी उन्हें याद किया जाता है। यू आर महिलांगे के द्वारा मिनी माता की जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला गया. कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कोरबा के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया.आज के इस पुण्यतिथी कार्यक्रम में कोरबा सतनामी कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा के पदाधिकारी सहित , मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण और छात्राएं उपस्थित रहे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें