: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर संपूर्ण जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ करेगी धरना प्रदर्शन पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा मांगे जायज
Mukesh Kumar Bharti
Sun, Dec 11, 2022
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ द्वारा कोरबा जिले में अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी इसके लिए सैकड़ों कार्यकर्ता सहायिका संघ का कटघोरा के अग्रसेन भवन में बैठक संपन्न हुई आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपने साथ समर्थन के लिए छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन को आमंत्रित किया इस मौके पर अपना पूर्ण समर्थन देने पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक लखन देवांगन बैठक में शिरकत किए साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार चुनाव के पूर्व अनेकों घोषणा किए थे और हर क्षेत्र में चाहे वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को नियमितीकरण की बात हो संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण की बात हो या मानदेय बढ़ाने की बात हो या कर्जा माफ हो साथ ही शराबबंदी की बात, बेरोजगारी भत्ता बेरोजगारों को 10 लाख नौकरी देने की बात किसानों की धान खरीदी की बात हो इस तरह से अनेकों घोषणाएं किए थे किंतु 4 साल से अधिक हो गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया केवल और केवल झूठे आश्वासन देकर प्रदेश की माताओं बहनों को एवं आम जनमानस को गुमराह किया जा रहा है। शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ प्रदेश आज भूपेश सरकार के संरक्षण में अपराध गढ़ बन गया है, माताओं बहनों के ऊपर अत्याचार दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही है। प्रदेश में चोरी, डकैती, लूट, हत्या, अवैध वसूली, अवैध तस्करी, कमीशन खोरी खुलेआम हो रही है। 8 सूत्रीय मांगे जिसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन 18000 एवं सहायिका को 9000 प्रतिमाह भुगतान जायज है साथ ही 9 माह की एरियाज राशि का भुगतान, असिस्टेंट के आधार पर पदोन्नति तथा वरिष्ठता के आधार पर सुपरवाइजर का पद भरने जैसे मांगे जायज है आप लोगों के साथ संघर्ष करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्ण समर्थन देने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग पवन अग्रवाल संजय शर्मा धन्नु दुबे आंगनबाड़ी सहायिका संघ श्रीमती अंजनी पटेल सहायिका संघ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती चंपा पैकरा, लक्ष्मी मानिकपुरी, प्रतिभा सिंह सीता देवी संध्या ठाकुर श्यामता यादव सहित सैकड़ों से अधिक कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन