Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत प्रथम चरण के सत्यापन हेतु शिविर का किया जा रहा आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Jan 12, 2024
कोरबा 12 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत पारंपरिक शिल्पकारों/कारीगरों का पंजीयन सी.एस.सी. के माध्यम से किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकृत आवेदन पत्रों का प्रथम चरण का सत्यापन ग्राम पंचायतों के द्वारा किया जाना है। प्रथम चरण के सत्यापन प्रक्रिया के संबंध में सीएससी द्वारा आवश्यक जानकारी देने हेतु कार्यालय जनपद पंचायतों में 15 एवं 16 जनवरी को शिविर आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत 15 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत कोरबा में एवं दोपहर 02 बजे करतला जनपद पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 16 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे पाली जनपद पंचायत में, दोपहर 01 बजे कटघोरा जनपद में तथा दोपहर 03 बजे पोड़ी-उपरोड़ा जनपद में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को उक्त शिविर में सभी पंचायतों के सरपंचों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें