Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: स्कूल में खाना बना रही थी तभी उसके घर में निकला कोबरा सांप, स्कूल की शिक्षिका आई मदद के लिए आगे, रेस्क्यू टीम दी गई जानकारी।

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Mar 14, 2023
मौसम बदलते ही फिर ज़मीन में रेंगने वाली मौत का दस्तक सुरु हो गया है लम्बे समय के बाद अब फिर से अलग अलग क्षेत्रों में साप निकलने की जानकारी मिलने लगी हैं ऐसा ही कुछ हुआ आज कोरबा के नकटीखार गांव में जहा प्राथमिक स्कूल में खाना बनाने वाली महिला रोजाना की तरह बच्चों के लिए खाना बना रही थीं तभी उसके घर में एक जहरीला सांप अलमारी के निचे बैठे दिखा जिसके पश्चात घर वाले डर गए और उसको भगाने का प्रयाश किया गया तब वह फन उठा कर बैठ गया तब घर वालों को समझ आया की यह नाग साप हैं फिर डरे सहमे घर के सामने ही स्कूल में काम कर रही महिला को बताया गया जिसके बात उसने स्कूल की शिक्षिका प्रीति शिंदे मैडम को बताया गया तब तक स्कूल और रोड में पुरी तरह भीड़ जमा हो गए, कोई बड़ी अनहोनी न घट जाए इस उद्देश्य से स्कूल शिक्षिका ने सभी को साप से दूर किया और समझाया की उस साप को परेशान न करें फिर बिना देरी किए स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया गया जिस पर जितेंद्र सारथी ने देखते रहने को कहा फिर थोड़ी देर पश्चात मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी अपने टीम के सदस्य सौरव के साथ पहले भीड़ को नियंत्रित किया गया और घर के अंदर पहोंच कर अलमारी के निचे बैठे कोबरा सांप को बड़ी सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और लोगों को बताया कि यह साप बहुत ही जहरीला सांप है जब भी दिखे इनको मारे नहीं बल्की हमको 8817534455,7999622151 पर जानकारी दे ताकि सही समय पर पहोंच कर इंसान के साथ इन बेजुबान जीवों की जान बचाई जा सकें फिर डिब्बे में बंद की वन विभाग के साथ जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने आम जनों से अपील करते हुए कहा जंगलों में इस वक्त बेवजह कुछ लोगों के आग लगा दिया जाता हैं यह भी एक करण हैं साप भाग कर शहरो की तरफ आते हैं साथ ही जंगल में आग लगाने से हजारों लाखों पेड़, पौधे जीव जन्तु जलकर मर जाते हैं,जो की सही नहीं हैं साथ ही कहीं भी आग लगा दिखे तो आम आदमी की भी जिम्मेदारी है आग को बुझाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें