Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: फुलसरी पंचायत में खाद्यान्न वितरण में हुई अनियमितता के संबंध में की जा रही कार्यवाही

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jan 11, 2024
कोरबा 11 जनवरी 2024/ जिला खाद्य अधिकारी ने फुलसरी पंचायत में राशन वितरण में हुई अनियमितता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फुलसरी के उचित मूल्य राशन दुकान संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए 10 व 11 जनवरी 2024 को उक्त ग्राम में जाकर मामले की पूर्ण जांच की गई है। ग्रामवासियों ने प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की सभी राशनकार्डधारियों को नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। कुछ राशन कार्डधारियों को विगत कुछ दिनों से राशन प्राप्त नही हुआ है। इस दौरान खाद्य अधिकारी द्वारा राशन दुकान में स्टॉक की मात्रा की जांच किया गया। जिसमें खाद्यान्न भंडारण व वितरण में भी अंतर पाया गया। खाद्यान्न की ऑनलाइन प्रदर्शित मात्रा व उपलब्ध मात्रा में 412.42 क्विन्टल चावल का अंतर (कमी), शक्कर 2.83 क्विंटल (कमी), नमक 9.76 क्विंटल का अंतर (कमी), चना 5.70 क्विंटल का अंतर (कमी) पायी गई है। इस हेतु फुलसरी पंचायत के राशन दुकान संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें