Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत यात्रा के कोरबा जिले में प्रवेश के उपरांत। ओपन थियेटर में धर्म सभा का किया गया आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Mar 2, 2023
हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत यात्रा के कोरबा जिले में प्रवेश के उपरांत दिनांक 28/02/2023 को विश्व हिन्दू परिषद के मार्ग संचालन में नगर में यात्रा के साथ ओपन थियेटर में धर्म सभा का आयोजन किया गया । हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत यात्रा दिनांक 28/02/2023 को प्रातः 9 बजे राम मंदिर बालको से प्रारंभ होकर परसा भांठा से आई टी आई चौक पहुंची जहां सिध्द पीठ गिरिजा वधम श्री हनुमान मंदिर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, वाराणसी के संत राजेश्वर गिली, संत बनवारी पूरी, संत सोनपुरी, संत रामरूप दास जी महाराज मदकू द्वीप, विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त कार्यवाहक अध्यक्ष श्री चंद्र शेखर वर्मा जी मौजूद रहे जिनका त्रयम्बकेश्वर नाथ सेवा समिति की महिलाओं ने रंगोली बनाकर और द्वीप प्रज्जवलित करके श्रीमती सुमन सोनी दीदी के द्वारा स्वागत किया और सभी संतों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उसके पश्चात सी एस ई बी की महिलाओं के द्वारा ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के पास स्वागत किया गया वहां से संत सुभाष चौक पहुंचे जहां श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर के भागवताचार्य श्री कृष्णा द्विवेदी जी और उनके सहभागियों के साथ स्वागत किया गया। उसके उपरांत संतों की यात्रा त्रिपुर सुंदरी मंदिर एम पी नगर पहुंची जहां सनातन ज्ञान गंगा दर्शन समिति के सदस्यों के द्वारा संतों के भोजन के उपरांत यात्रा ओपन थियेटर पहुंची जहां धर्म सभा का आयोजन किया गया। संतों ने धर्म सभा से उद्घोष किया कि हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र था है और हमेशा रहेगा और भारत सरकार से मांग की की इसे संवैधानिक दर्जा दिया जाए। धर्म सभा के उपरांत यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सप्तदेव मंदिर पहुंची इस दौरान विभिन्न जगहों में संतों की आरती और स्वागत सत्कार किया गया और श्रीफल भेंट किया गया। उसके उपरांत संतों ने नगर के विभिन्न निवासियों के घरों में रात्रि भोजन ग्रहण किया । संतों ने वैकुण्ठ नगर कोरबा, रामनारायण चौहान सीतामढ़ी, राम मंदिर गली सीतामढ़ी में रामायण जी के यहां, बसोर मोहल्ला में मदन बसोर जी के यहां, संजय नगर में महेश यादव जी के यहां, इमली डुग्गु में लव भरत चौहान जी के यहां और सीतामढ़ी पार्षद उर्वशी सुजीत राठौर जी के यहां रात्रि भोजन किया। इस यात्रा के उपरांत सनातन ज्ञान गंगा दर्शन समिति के अखिलेश जायसवाल और पवन सिन्हा जी ने नर्मदेश्वर शिव मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जहां सनातन ज्ञान गंगा दर्शन समिति के अखिलेश जायसवाल जी ने बताया कि सनातन ज्ञान गंगा दर्शन समिति ने संतो की इस यात्रा से प्रभावित होकर विश्व हिन्दू परिषद की प्रेरणा से पूरे जिले के विभिन्न मंदिरों में हर महीने के दूसरे और चौथे मंगलवार को सुन्दरकाण्ड मंगलपाठ और हिन्दू स्वाभिमान जागरण मशाल एवं दीप यात्रा का संकल्प लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें