Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Dec 19, 2023
कोरबा 19 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुद्विमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक, बालिकाओं को 25 (पच्चीस) हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार हेतु 2023 के लिए प्रविष्टियॉ आमंत्रित है। ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना 01 जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य अद्भुत वीरता का कार्य किया हो, किसी दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, को सम्मानित किया जाता है। राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में कार्यालयीन समय पर 02 जनवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से आवेदन प्रेषित् कर सकते है। आवेदन निर्धारित समयावधि में जमा नही किए जाएंगे वे आवेदन अस्वीकृत किये जा सकेंगें। अपुर्ण अथवा ऐसे आवेदन पत्र जो सक्षम प्राधिकरण एवं जिला कलेक्टर द्वारा प्रमाणित/सत्यापित न हो अथवा जिसके साथ आवश्यक सहायक अभिलेख ना हो विचारणीय नहीं होंगे। *राज्य वीरता पुरस्कार 2023 प्राप्त करने हेतु अर्हताएं -* बालक/बालिका द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना, दूसरे की जान बचाने हेतु वीरता का कार्य किया गया कार्य, घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक न हो, शौर्य कार्य की अवधि - 01 जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2023 के मध्य हो, आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी क्र. 01 व 02 तथा जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है। *आवश्यक प्रमाण-पत्र -* एफ.आई.आर. की प्रति अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरने, जो इस बाबत् प्रकाशित हुआ। बालक-बालिकाएं के दो पासपोर्ट साइज के, वर्तमान रंगीन फोटोग्राफस्/सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित, एवं 4 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन - सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित (पुलिस या अन्य विभाग)। नामंकन/आवेदन (02 प्रतियों में) - निर्धारित पत्र (संलग्न प्रारूप अनुसार पूर्ण रूप से भरे हुए होना चाहिए)।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें