Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रायपुर की सड़कों पर हुए सामूहिक नग्न प्रदर्शन से युवा वर्ग ले सिख: अविनाश त्रिपाठी (भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य)

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jul 19, 2023
छत्तीसगढ़ प्रदेश की रायपुर की सड़कों पर छत्तीसगढ़ के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार सड़कों पर सामुदायिक नग्न प्रदर्शन किए गए, युवाओं के द्वारा प्रदर्शन कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई तथा रायपुर में निर्वस्त्र होकर विरोध प्रदर्शन किया गया। तो वही इस विषय को लेकर अविनाश त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) ने भी उक्त आंदोलन पर अपना समर्थन व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं से आग्रह किया है कि उन्हें भी अपनी हक की लड़ाई हेतू इस तरह के प्रयत्न करने चाहिए । अविनाश त्रिपाठी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश सरकार ने ठगने का कार्य किया है जिस तरह फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर शासकीय नौकरी प्राप्त करने वालों के विरोध में युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया है उसी तरह पूरे छत्तीसगढ़ के युवा वर्ग को भी अपने क्षेत्र के आसपास अपनी हक की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है तथा बेरोजगार युवाओं को भूपेश सरकार जिस तरह रोजगार मुहैया करा पाने में असमर्थ हो रही है संभवतः आगामी चुनाव में भूपेश सरकार को युवा वर्ग उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें