Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय करतला में निकाली गई जागरूकता रैली

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Aug 1, 2023
कोरबा 31 जुलाई 2023/ जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्री मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से शासकीय महाविद्यालय करतला में आज मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्वीप के अंतर्गत रैली के माध्यम से चुनाव रूपी लोकतंत्र के महापर्व में एक-एक मत का महत्व बताया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आज महाविद्यालय के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी प्राध्यापक गण की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान की सम्पूर्ण प्रकिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की नितांत आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान में हिस्सा लेकर मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें