: अयंतिका मंडल ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में प्राप्त किया स्वर्ण पदक, जिले का बढ़ाया मान
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Aug 23, 2023
नया रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो कराटे स्पर्धा 2023 में अयंतिका मंडल ने अपने कुशल खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर 16 किलोग्राम वेट कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा कोरबा जिले का नाम रोशन किया।
अयंतिका मंडल के माता-पिता ने अयंतिका मंडल के प्रदर्शन पर उनके ट्रेनर योगेश श्रीवास तथा तुलसीराम बरेठ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि अयंतिका मंडल के पिता श्री अभिषेक मंडल एक बाल्को कर्मी हैं जो कि असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है, जहां पर वे अपने कार्य क्षेत्र में कुशल कार्य का प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं अयंतिका मंडल की माता श्रीमती रिया मंडल एक कुशल ग्रहणी है जो की प्रत्येक दिन घर की देखरेख करते हुए घर के सदस्यों में ऊर्जा का एक नया संचार भरती है।
तो वहीं अयंतिका मंडल के सगे भाई आर्तिक मंडल ने भी 18 किलोग्राम वेट कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पदक अर्जित किया है। जिसे लेकर अयंतिका मंडल के माता-पिता में खुशी की लहर व्याप्त है क्योंकि एक ही घर में दो पदकों की प्राप्ति हुई है। जिसे लेकर दोनों ने इनके ट्रेनर योगेश व तुलसी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि नया रायपुर में आयोजित इस स्पर्धा में कोरबा समेत विभिन्न जिलों रायपुर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, सुकमा, दुर्गा, शक्ति, नारायणपुर, रायगढ़, धमतरी, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, शक्ति एवं महासमुंद के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया जिसमें कोरबा जिले ने ओवरऑल परफॉर्मेंस के तौर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिसे लेकर अनिल द्विवेदी (छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ प्रदेश महासचिव) ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन