Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रुद्रनगर खरमोरा में हुआ लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन मुख्य वक्ता रहे भाजयुमो जिला महामंत्री नरेन्द्र देवांगन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Aug 14, 2023
भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक शक्ति केन्द्रों में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन कर केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान कर रही है और साथ ही उनको सरकार की योजनाओं से रूबरू कराने के साथ लाभ दिलाने का भी कार्य कर रही है,इसी तारतम्य में रुद्रनगर खरमोरा के सामुदायिक भवन में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो जिला महामंत्री व नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन उपस्थित हुए हैं उन्होंने लाभार्थियों का सम्मान करते हुए अपने वक्तव्य में कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी नित सरकार अंतिम छोर के लोगों के बारे में सोचती है अंतिम छोर के व्यक्तियों के विकास व मूलभूत सुविधाओं के लिए योजना बनाती हैभारतीय जनता पार्टी हमेशा से सम्मान की राजनीति करती आयी है हमारे शीर्ष नेतृत्व का स्पष्ट निर्देश है कि लाभार्थियों का सम्मान कर उन्हें लाभ दिलाने का काम हम करेंगे हम सरकार की कड़ी के रूप में आपके बीच हमेशा उपस्थित रहेंगे ये हमारा परम कर्तव्य होगा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक ललेश दुबे,वार्ड पार्षद अनिता यादव, पूर्व पार्षद सकूँदी यादव,मंडल उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश राठौर ,मंडल उपाध्यक्ष चंदन कुमार,शिव चंदेल, संजीव शर्मा,राज किशोर शर्मा,बूथ अध्यक्ष पटवा,बजरंग पटेल,नरेंद्र गोस्वामी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लाभार्थीयो की विशेष उपस्थिति रही

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें