Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छुरी नगर पंचायत में भाजपा ने फहराया विजय पताका

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Feb 28, 2024
छुरी, कोरबा भारतीय जनता पार्टी ने छुरी नगर पंचायत में अपना परचम फहरा दिया है और अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की नीलम देवांगन के खिलाफ पारित हो गया है | इससे साफ़ है की आने वाले दिनों में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है | नौ साल बाद एक बार फिर भाजपा नगर पंचायत छुरी में काबिज होने जा रही है | भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता और पार्षद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से परेशान हो गये थे | छुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष समेत कांग्रेस के नौ पार्षद थे और भाजपा के छः थे | अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने लिखित में अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की सुचना पिछ्ले दिनों सौपी थी जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर आज अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाथ की उपस्थिति में मतदान कराया गया | जिसमे पांच के मुकाबले दस मतों से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया | अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की खबर जैसे ही बाहर आई, जय श्री राम के नारे से पंचायत परिसर गूंज उठा और भाजपा समर्थको ने एक दुसरे पर गुलाल लगाकर ख़ुशी जाहिर की | जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता परेशान हो चुकी थी और उसे उम्मीद थी की कोई आएगा जो बैतरणी पार करायेगा | वहीँ स्थिति कांग्रेस पार्षदों की रही उनका कोई काम नही हो रहा था, अध्यक्ष की कार्य प्रणाली एकला चलो की नीति के कारण उनको पराजय झेलनी पड़ी | उन्होंने कहां की एक रणनीति के तहत कार्य किया गया और विजय हासिल की गई इसमें भाजपा समर्थकों कार्यकर्ताओ और कांग्रेस की पार्षदों ने जो सहयोग दिया वह काबिले तारीफ है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें