Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जनसंघ का दूसरा रूप भाजपा,विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा- हितानंद अग्रवाल

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Apr 7, 2024
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में लोकसभा चुनाव के बीच मनाया गया। शक्ति केंद्र 40 नेहरू नगर में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी आयोजित की गई। जहां हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया। साथ ही लोकसभा चुनाव में सभी को सक्रिय रहने का आवाहन किया। संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात हितानंद अग्रवाल ने अपने निवास स्थान शक्ति केंद्र 40 नेहरू नगर में कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घर-घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा बांधा। उक्त अवसर पर डॉक्टर लव कुमार साहू, सत्यनारायण साहू, अविनाश सिंह, हेमलाल यादव, गंगा पांडे, गिरधर राठौर, मुकेश कुमार मरकाम, रवि कंवर, वीरेंद्र यादव, प्रशांत नायक, रामेंद्र यादव, रमेश मिश्रा, सूरज नामदेव, कमल किशोर एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें