Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भाजपा का संकल्प पत्र पीएम मोदी की गारंटी है, रजनीश सिंह

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 7, 2023
कोरबा. भाजपा के घोषणा पत्र के सम्बंध में प्रेसवार्ता लेते हुए बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की गारंटी का संकल्प पत्र है। मोदी जी ने प्रदेशवासियों को गारंटी दी है। रजनीश सिंह ने बताया कि दो साल का बोनस सरकार बनते ही २५ दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा। टीपीनगर स्थित पंडित दीनदयाल कुंज पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रजनीश सिंह ने बताया कि अब तक समर्थन मूल्य का २२ सौ रूपए केन्द्र सरकार भेजती है, राज्य सरकार उसपर छह सौ मिलाकर किसानों को देती है। इस बार समर्थन मूल्य की दर को बढ़ाकर ३१ सौ करने की घोषणा की गई है। किसानों को अभी अपने मेहनत के पैसे के लिए कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं। हमारा किसान भाईयों के साथ वादा है कि हम ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी व्यवस्था लाएंगे जहां से किसानों को नगद राशि का भुगतान होगा। इसके अलावा एक एकड़ में २१ क्विंटल धान की घोषणा की गई है। रजनीश सिंह ने कहा कि दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर भाजपा ने रायपुर भिलाई का विकास करने का निर्णय लिया है। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद समीर उंराव, जिला अध्यक्ष उॉ राजीव सिंह, भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवागंन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत अन्य उपस्थित थे। रजनीश सिंह ने बताया कि मोदी जी ने दूसरी बड़ी गांरटी प्रदेश की महिलाओं व बहनों को दी है। अब हर महीने विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए मिलेंगे। इसमें किसी तरह की शर्त नहीं होगी। सभी महिलाओं को महीने के एक दिन राशि मिले इसके लिए हम कटिबद्ध हैं। इसके अलावा रजनीश सिंह ने कहा कि अभी कांग्रेस सरकार ने घोषणा की थी कि कॉलेज से घर आने जाने के लिए बस की सुविधा शुरु की जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने इसे अब तक लागू नहीं किया। भाजपा सरकार आने केे बाद उच्च शिक्षा के लिए अध्यनरत छात्र-छात्राओं को हर महीने एलाउंस देने की घोषणा की है। ० आयुष्मान भारत से अब १० लाख तक का इलाज भाजपा ने आयुष्मान कार्ड से अब १० लाख रूपए तक के इलाज नि:शुल्क कराने की घोषणा अपने गारंटी पत्र में शामिल किया है। रजनीश सिंह ने कहा कि आज गरीब परिवारों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पडता है। जब इसकी रकम डबल हो जाएगी तो बड़े से बड़ा इलाज भी हो जाएगा। ० पांच सौ में सिलेंडर और एक लाख को नौकरी रजनीश सिंह ने बताया कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेशवासियों को पांच सौ रूपए में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं अब एक लाख युवाओं को एक निश्चित समय के भीतर नौकरी दी जाएगी। पीएससी घोटाले पर सख्त कारवाई करने की भी बात रजनीश सिंह ने कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें