Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भाजयुमो जिला महामंत्री पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कोहड़िया वार्ड के नर्सरी पारा मोहल्ले में वार्डवासियों से सुनी समस्याएं

Mukesh Kumar Bharti

Mon, May 29, 2023
कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 कोहड़िया वार्ड में वार्ड के पार्षद भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने आज छोटे कस्बों मोहल्लो व नर्सरी पारा पहुंचकर वार्ड वासियों से भेंट मुलाकात कर वार्ड की समस्याओं को जाना। अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले जिले के चर्चित पार्षद में से एक नरेंद्र देवांगन वार्ड में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो अलग-अलग पारा टोला मोहल्ला में जाकर वार्ड वासियों की सुध लिए तथा हालचाल जाना। वार्ड में अनेकों कार्य किए गए हैं बिजली पानी सड़क मरम्मत नवीनीकरण नाली निर्माण सांस्कृतिक मंच के साथ स्कूल भवन जैसे कार्य हैं जिससे वार्ड वासियों को सुविधाएं मिल रही है। वार्ड वासियों के साथ गली के चबूतरो में बैठकर पार्षद ने समस्याएं सुनी तथा त्वरित निराकरण करने के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें