Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय योगासना प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए भाजयुमो जिला महामंत्री पार्षद नरेंद्र देवांगन

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 9, 2023
योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन का जिला स्तरीय योगासना प्रतियोगिता कोरबा के गीतांजलि भवन में आयोजित की गई। जिसमें कोरबा नगर निगम के पार्षद भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सत्येंद्र नाथ दुबे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद अग्रवाल ने की। मंच तो सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभाग संघचालक ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग को इस दुनिया में सर्वप्रथम योगेश्वर महादेव शिव ने उतारा था।तत्पश्चात योग योगेश्वर श्रीकृष्ण ने योग को मानव जाति के लिए सूत्र रूप में बताया। भारत के ऋषि मुनियों महर्षि पतंजलि महर्षि पाणिनि महावीर बुध और बाद में भारत ने इसके व्यापक प्रचार कर योग के महत्व को दुनिया को बताया। आज पूरी दुनिया में योगासन को लोग अपने दैनिक जीवन में उतार रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित नरेंद्र देवांगन ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है योग से निरोग जीवन के साथ एक आदर्श जीवन संभव है अतः हम सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे जो सांस्कृतिक धरोहर है योग को दुनिया तक पहुंचाने में आप सभी का मेहनत रंग लाएगा भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने समय दिए। इस अवसर पर श्याम सिंह, एसोसिएशन के सचिव संजय कुर्मावंशी, कोषाध्यक्ष इंद्र नारायण जायसवाल, सदस्य दुर्गेश शाश्वत अग्रवाल विनोद रत्नाकर अंकिता गौतम सचिन विश्वकर्मा वृंदा चौहान विनीता दुर्गेश्वरी तिवारी नूतन विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें