Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भाजयुमो नेता अविनाश त्रिपाठी बने बेलतरा विधानसभा के प्रभारी

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Apr 11, 2023
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , माननीय पवन साय संगठन महामंत्री, मनी विजय शर्मा जी प्रदेश प्रभारी भाजयुमो, की सहमति से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय भगत जी के द्वारा आगामी कार्यक्रम नव मतदाता अभिनंदन तथा आगामी कार्यक्रम एवं आंदोलन के लिए सभी विधानसभा के लिए प्रभारी एवं सह -प्रभारी की घोषणा की गई जिसमें भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कोरबा जिले के निवासी अविनाश त्रिपाठी को बेलतरा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अविनाश त्रिपाठी वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा के पद पर पदस्थ हैं, उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत कमला नेहरू विश्वविद्यालय कोरबा में बतौर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उपाध्यक्ष रहते हुए की। अविनाश त्रिपाठी अपने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर आगे बढ़ते चले गए। उनकी कार्यकुशलता के मद्देनजर आज उन्हें बेलतरा विधानसभा युवामोर्चा के प्रभारी के तौर पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके द्वारा पार्टी को भरोसा दिलाया गया है कि वे सौपे गए दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। तो वही अविनाश त्रिपाठी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है, जहां पर उनके इष्ट मित्रों के द्वारा फोन कर तथा उनसे भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें