Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिले में 10 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Oct 31, 2023
कोरबा 30 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाताओं की सहुलियत एवं आवश्यकतानुसार कोरबा जिले के मतदान केन्द्र के भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन एवं नाम परिवर्तन के प्राप्त प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान करते हुए स्वीकृति दी है। जिसके अंतर्गत जिले के 10 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन, 04 मतदान केन्द्रों में स्थल परिवर्तन तथा 6 मतदान केन्द्रों का नाम परिवर्तन एवं 01 सहायक मतदान केन्द्र निर्माण को स्वीकृत किया गया है। जिले के 10 मतदान केन्द्रों में हुआ भवन परिवर्तन- मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन के तहत विधानसभा क्रमांक -20 रामपुर में मतदान केन्द्र क्रमांक 182 आंगनबाडी भवन नावापारा का मतदान भवन परिवर्तित कर प्राथमिक शाला भवन नवापारा को नया मतदान भवन बनाया गया है । इसी प्रकार रामपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 189 प्राथमिक स्कूल भवन जर्वे कमरा नंबर 2 के स्थान पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जर्वे, मतदान केन्द्र कमांक 198 शासकीय माध्यमिक शाल महोरा के स्थान पर अतिरिक्त कक्ष शासकीय प्राथमिक शाल महोरा, मतदान केन्द्र क्रमांक 237 आंगनबाडी भवन भंवरखोल के स्थान पर प्राथमिक शाला भवन भंवरखोल, मतदान केन्द्र क्रमांक 259 प्राथमिक शाला भवन बड़मार का भवन परिवर्तन कर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़मार को नये मतदान केंद्र हेतु बनाया गया है। इसी प्रकार कोरबा विधान सभा के मतदान केंद्र क्रमांक 56 शासकीय प्राथमिक शाला भैरोताल बस्ती कक्ष क्रमांक-दो के स्थान पर शासकीय हाई स्कूल भैरोताल कमरा नंबर-1, मतदान केन्द्र क्रमांक 57 शासकीय प्राथमिक शाला भैरोताल बस्ती कक्ष क्रमांक-03 के स्थान पर शासकीय हाई स्कूल भैरोताल कमरा नंबर-02, मतदान केन्द्र क्रमांक 193 शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला कोरबा कक्ष नंबर 01 के स्थान पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल टीडब्ल्यूडी कोरबा कक्ष नंबर-03 (नवीन भवन), मतदान केंद्र क्रमांक 52 शासकीय माध्यमिक शाला बल्गीखार कमरा नंबर-02 के स्थान पर प्राथमिक शासकीय माध्यमिक शाला बल्गीखार कमरा नंबर-01, मतदान केंद्र क्रमांक 53 माध्यमिक शाला भवन कमरा नंबर-01 बल्गीखार के स्थान पर प्राथमिक शासकीय माध्यमिक शाला बल्गीखार कमरा नंबर-02 को नया मतदान भवन बनाया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें