Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कांग्रेसी नेता फूलदास महंत की मांगों पर बालको प्रबंधन की बनी सहमति

कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बाल्को के लाल घाट निवासी कांग्रेसी नेता फुल दास महंत (जिला महामंत्री, कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग (शहर), कोरबा) द्वारा रखी गई मांगो को बालको प्रबंधन द्वारा सहमति प्राप्त हुई है। इस विषय की जानकारी देते हुए फूलदास महंत ने बताया कि उनके द्वारा बालको प्रबंधन के समक्ष महत्वपूर्ण विषयों को लेकर अपनी कुछ मांगे रखी थी जैसे कि :- स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार की मांग। स्थानीय व्यवसायियों से सामान की खरीदी की मांग। बालको संयंत्र में बतौर ठेका श्रमिक काम करने वाले मजदूरों के परिवार को मृत्यु उपरांत तत्काल मुआवजा व अनुकंपा नियुक्ति की मांग। बाल्को परसा भाटा से रिंग रोड तक सड़क मार्ग के चौड़ीकरण की मांग। रिश्दा चौक में टावर लाइट की व्यवस्था। बालको अस्पताल में स्थानीय गरीब परिवार के नि:शुल्क इलाज की मांग। बाल्को क्षेत्र में सभी गोद लिए वार्डों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र के स्थापना की मांग, ताकि गरीब परिवारों को उनके घरों के समीप ही नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा प्राप्त हो सके। तथा बालको क्षेत्र में छोटे बड़े समस्त ठेकेदारों को काम दिलाने इत्यादि की महत्वपूर्ण मांग रखी गई जिसमें बालको प्रबंधन के द्वारा उनकी समस्त मांगों पर सहमति प्राप्त हो गई है तथा शीघ्र ही उनकी मांगों पर बालको प्रबंधन के द्वारा कार्य किए जाएंगे। तो वही फूलदास महंत ने बालको प्रबंधन को यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले समय में यदि बालको प्रबंधन उनकी मांगों को धरातल तक नहीं पहुंचाता है तो उनके द्वारा उग्र जन आंदोलन की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बाल्को प्रबंधन की होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें