: बालको में समाचार भारती न्यूज़ 24 ने किया शिक्षकों को सम्मानित
Mukesh Kumar Bharti
Tue, Sep 12, 2023
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समाचार भारती न्यूज़ 24 की टीम के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया तदुप्रांत शिक्षक सम्मान समारोह में एक ही मंच पर विभिन्न शालाओं से पधारे शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम कार्यक्रम में पधारे समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं तथा अतिथियों के द्वारा सरस्वती वंदना कर दीप प्रज्वलित कर भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व सरस्वती मां के तैलीचित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
उक्त कार्यक्रम में समाचार भारती news24 की पूरी टीम ने समाचार भारती न्यूज़ 24 के बैनर तले बालको क्षेत्र के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को एक मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया, इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव भाजपा लखन लाल देवांगन व नगर पालिका निगम कोरबा नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल उपस्थित हुए तथा उनके करकमलों द्वारा शिक्षकों को श्रीफल, स्मृति चिन्ह, कलम इत्यादि भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में समाचार भारती की टीम के प्रधान संपादक मुकेश भारती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंच का कुशल संचालन किया। तो वही कार्यक्रम का आभार व्यक्त चैनल के क्राइम रिपोर्टर व संभाग में अपनी भूमिका प्रदान करने वाले संवाददाता राजकुमार यादव ने की।
उक्त कार्यक्रम में समाचार भारती news24 की टीम के संवाददाता पुरुषोत्तम साहू को उनके कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा करने पर पूरी टीम के द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम भाजपा नेता लखन लाल देवांगन के द्वारा समाचार भारती news24 की पूरी टीम को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में 24 शासकीय व अशासकीय शालाओं से पधारे तकरीबन 55 शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती मानसी चौहान (सी.सी. & पी.आर. हेड, भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, बालको वेदांता ग्रुप) रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति चकियार (डीपीओ, महिला बाल विकास विभाग कोरबा), श्रीमती मनोकांत पॉल (प्राचार्य, शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बालको), श्रीमती निरुपमा तिवारी (प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 5 बालको), श्री तरुण राठौर(सी.एस.सी, लाल घाट संकुल, शिक्षा विभाग कोरबा, शहरी) व अनिल रात्रे (बी.आर.सी, शिक्षा विभाग कोरबा, ग्रामीण) रहे।
समाचार भारती न्यूज़ 24 द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम को उपस्थित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सराहा तथा भूरी भूरी प्रशंसा की।
उक्त कार्यक्रम में समाचार भारती न्यूज़ 24 के समस्त सदस्यों ने सफल बनाने में अहम योगदान दिया, जिसने मुख्य रूप से राजकुमार यादव, दौलत ठाकुर, पुरुषोत्तम साहू व कानूनी सलाहकार संतु साहू का अहम योगदान रहा। जिसे लेकर समाचार भारती न्यूज़ 24 के प्रधान संपादक मुकेश भारती ने अपनी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
तो वहीं समाचार भारती न्यूज़ 24 की पूरी टीम उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में फूलदास महंत (कांग्रेस नेता व कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री, कोरबा) के सलाह व सहयोग की भूमिका के प्रति भी अपना आभार व्यक्त करती है।
src="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230912-WA0012-300x138.jpg" alt="" width="300" height="138" class="alignnone size-medium wp-image-7625" />
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन