Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर सौरभ कुमार ने जनचौपाल में सुनी आमनागरिकों की समस्याएं

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Aug 29, 2023
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनचौपाल में कुल 165 आवेदन आएं। जनचौपाल में आवेदकों ने भिलाई बाजार में एटीएम लगाने, पेंशन की मांग, अवैध निर्माण को हटाने, उपचार, प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड बनाने, जीपीएफ भुगतान सहित आर्थिक सहायता की मांग की। जनचौपाल में स्कूल की बालिकाओं ने छात्रावास की मांग की तो कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। *कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर एटीएम का होगा पुनः संचालन, कलेक्टर ने दिए निर्देश* जनचौपाल में एक आवेदक द्वारा बताया गया कि पूर्व में खाताधारकों की सहूलियत के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर गेट में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम लगाया गया था। विगत कुछ माह से एटीएम की सेवाएं बन्द कर दी गई है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इसे खाताधारकों के लिये आवश्यक और आवेदक की मांग को वाजिब बताते हुए लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया कि बन्द एटीएम का संचालन पुनः प्रारंभ की जाए। *आवेदिका श्रीमती शिवकुमारी का तत्काल बना राशनकार्ड* जनचौपाल में करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुपातराई की शिवकुमारी ने अपना राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया तो कलेक्टर ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर तत्काल ही उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद ही खाद्य विभाग ने शिवकुमारी के नाम पर राशनकार्ड बनाने की कार्यवाही पूरी कर जनपद पंचायत के माध्यम से कार्ड प्राप्त करने कहा। स/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें