Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दिया समर्थन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Feb 20, 2023
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का आंदोलन 9 फरवरी से लगातार चल रहा है। इस आंदोलन को समर्थन देने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने कटघोरा पहुंचकर सक्रिय समर्थन देने की बात कही वर्मा ने कहा कि आज वर्तमान राज्य सरकार हो या केंद्र में बैठी सरकार दोनों मजदूर, छात्र, नौजवान, आदिवासी विरोधी है यह सरकारें कारपोरेट के लिए काम कर रही हैं आम जनता को धर्म जाति मजहब के नाम पर लडाती है हम सब मजदूर वर्ग को एकता के साथ संघर्ष करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि आप सबकी 08 सूत्र मांग बिल्कुल जायज है। और इसे कांग्रेश की सरकार हो अपने चुनावी वादे के अनुसार पूरा करना चाहिए। जो लोग महिलाओं की सुरक्षा सम्मान अधिकार की बात करते हैं वही सबसे ज्यादा आज महिलाओं का शोषण कर रहे हैं आज कोई बहन ₹6500 में कैसे कोई अपने परिवार का जीवन यापन कर सकता है पूरे देश में अलग-अलग मानते हैं जैसे तमिलनाड़ू में सेविका को 20600, मिनी सेविका को 13300, पांडिचेरी में सेविका 19480 मि सेविका 13300, तेलंगाना में सेविका 13650,मि सेविका 7800, केरल में सेविका 12000,मि सेविका 11000, मिलता है जहां पर गुजरात मॉडल की बात होती है वहां सेविका को 7800,मि सेविका 4350, छत्तीसगढ़ में सेविका को 6500,मि सेविका 3250, बिहार में सेविका को 5900,मि सेविका 2950, उत्तर प्रदेश में सेविका को 5500,मि सेविका को 2000 मिलता है यदि हम गौर करें तो पूरे हिंदीभाषी क्षेत्र में कम मानदेय मिलता है और सबसे ज्यादा सांसद यहीं से चुने जाते हैं वर्मा ने कहा कि हम सबको राजनीतिक समझ को बढ़ाने की जरूरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें