Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बेंगलूर में युवक कांग्रेस के महाअधिवेशन में डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर होंगे सम्मानित, कांग्रेसी नेता फुल दास महंत ने दी बधाई

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jul 25, 2023
बेंगलूर में युवक कांग्रेस के महाअधिवेशन में डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर होंगे सम्मानित, कांग्रेसी नेता फुल दास महंत ने दी बधाई। बेहतर भारत की बुनियाद की नींव रखने के मकसद से भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस का तीन दिवसीय सबसे बड़ा महाअधिवेशन बेंगलूर में 26 जुलाई 2023 बुधवार से तीन दिनों तक चलने इस महाधिवेशन में देश में फैली नफरत महंगाई,बेरोजगारी और तमाम मुद्दों की खिलाफ रखी जायेगी संघर्ष की बुनियाद इस महाअधिवेशन में अखिलभरतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित देश भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे 26 जुलाई से 28 जुलाई तक चलने वाले इस महाअधिवेशन में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलने वाले छत्तीसगढ़ के भारत यात्रियों को सम्मानित किया जावेगी भारत जोड़ो यात्रा में प्रारंभ से लेकर अंत तक राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर पद यात्रा करने वाले छत्तीसगढ़ से छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग रायपुर के अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर भी सम्मानित होंगे डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर सम्मानित करने बेंगलूर के महाअधिवेशन में शामिल होने आमंत्रित किया गया है डॉ.चौलेश्वर को राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सम्मानित होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। तो वही इस विषय को लेकर कांग्रेसी नेता फुल दास महंत (जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग विभाग शहर, कोरबा) ने डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर को उनकी इस उपलब्धि व सम्मान हेतु उन्हें दिल से बधाई प्रेषित की है तथा उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना भी की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें