Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बालको स्थित सिविक सेंटर में मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस पर कांग्रेस नेता फुल दास महंत ने किया रक्तदान

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको स्थित सिविक सेंटर में युवा जागृति संगठन अध्यक्ष विकास डालमिया द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जहां पर समाजसेवी संगठनों व कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तो वही कांग्रेस नेता फुल दास महंत (जिला महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग कोरबा, शहर) ने भी रक्तदान किया, तथा युवाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित किया। इस विषय की जानकारी देते हुए फुल दास महंत (जिला महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग कोरबा, शहर) ने बताया कि वे जीवन में अनेकों बार रक्तदान दे चुके हैं, किंतु मंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्त दान देकर उन्हें अपार प्रसन्नता हो रही है। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा वर्ग रक्तदान कर किसी मरते हुए को जिंदगी प्रदान कर सकते हैं, इसलिए जीवन में रक्तदान करने का अवसर जब भी प्राप्त हो तो रक्तदान अवश्य करें, यह बेहद ही पुण्य का कार्य है। इस कृत से किसी की जान बचाई जा सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें