Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: संविधान दिवस: कलेक्ट्रेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Nov 27, 2023
कोरबा 26 नवम्बर 2023/ भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट परिसर में भी आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कलेक्टर कार्यालय के उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री राणा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को भारतीय संविधान में समाहित किया है। इससे सशक्त राष्ट्र निर्माण करने की नींव मजबूत हुई है। उन्होंने नागरिकों से संविधान की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल ज्योति, अधीक्षक कलेक्ट्रेट श्री के एस कंवर, अशोक कुमार कैवर्त्य,मंजू शर्मा,रामजी कंवर, तेजराम चंद्रा, सनत राठौर, रमन छेदाम, कृष्णा यादव, बसंत कुमार भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें