Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मितानिन स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ : पार्षद नरेंद्र देवांगन

कोरबा। मितानिन दिवस पर दर्री मंगल भवन मे आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मितानिनो के बीच भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मितानिनो का अभिनन्दन कर उनके सेवा भाव की सरहाना की। इस अवसर पर उन्होंने मितानिन बहनों के लगन और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मितानिन स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं जिन्होंने ग्रामीण अंचलों के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य की बागडोर संभाल रखी है। उन्होंने कहा कि विष्णु सरकार मितानिनो के लिए विष्णु देव सरकार कई बड़ी पहल की है। पहले भी मितानिनों को बैंक में राशि दी जाती थी, लेकिन ये राशि ब्लाक स्तर अनियमित अंतराल पर आती थी और उसमें केंद्र, राज्य तथा स्वयं के अंश की जानकारी नहीं होती थी। नई व्यवस्था में मितानिन बहनों को प्रतिमाह राशि उनके बैंक खाते में मिलेगी जिसमें उनके केंद्र, राज्य और स्वयं के प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी मितानिन पासबुक के माध्यम से मिल रही है। श्री देवांगन ने कहा कि मितानिन बहनों की मेहनत के कारण ही शहर और गांव मे संस्थागत प्रसव की दर लगातार बढ़ रही है और लोगों में जागरुकता फैल रही है, उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों के कारण पूरे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र मे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो रहा है। इस अवसर पर शालिनीचौहान, संध्या श्रीवास, पिंकी भारती, संतोषी तिवारी, रजनी जयसवाल, रामकुमार राठौर, मुकेश श्रीवास, सहित अन्य शामिल हुए

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें