Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महापौर की जाति की जांच के लिए पार्षद दल एवं भाजपा जिला संगठन ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jun 8, 2023
नगर निगम कोरबा के भाजपा पार्षद दल ने भाजपा जिला संगठन के साथ मिलकर वर्तमान महापौर राजकिशोर प्रसाद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन में हो रही देरी को लेकर जिलाधीश संजीव झा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है | जिसमें उन्होंने कहा की 12 फरवरी 2021 को महापौर राज किशोर प्रसाद के द्वारा कूटनीतिक तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला स्तरीय जाति प्रमाण सत्यापन समिति में की गई थी। जो प्रकरण आज तक लंबित है। दिनांक 16 मई 2023 को पत्र प्रस्तुत कर सात दिवस के भीतर प्रकरण की जांच पूरी करने अन्यथा आंदोलन के मार्ग से न्याय पाने हेतु पत्र भी प्रेषित किया गया था। परंतु अब तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही सामने नहीं आई है। जिसके बाद भाजपा पार्षद दल एवं भाजपा जिला संगठन के द्वारा आज पत्र देकर जल्द ही कार्यवाही ना होने की दिशा में आंदोलन करने की बाध्यता की सूचना जिलाधीश महोदय को दी गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद, रितु चौरसिया,महामंत्री संतोष देवांगन , लक्की नंदा, अजय चंद्रा,विकास अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन, बुधवार साय, गोलू पांडे, चंद्रलोक सिंह, सकुंदी यादव, द्रोपदी वर्मा, निखिल शर्मा, अजय गौड़, गंगाराम भारद्वाज, नर्मदा लहरे, लोकेश्वर चौहान, पुराइन बाई, भानुमति जयसवाल, धनश्री साहू, कविता नारायण सिंह, तरुण राठौर, प्रभावती चौहान, सुफल दास, उर्वशी राठौर, शैल कुमारी राठौर, पुष्पा कंवर, विजय साहू, ममता बाली, कमला बरेठ, नारायण दास महंत, फिरत साहू, अमित मिंज पार्षदगण उपस्थित रहे |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें