Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाकपा प्रत्याशी सुनील को संपर्क के दौरान श्रमिक वर्ग से भी मिल रहा वृहद समर्थन

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Nov 12, 2023
कोरबा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से चल रहा है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं, सर्वहारा श्रमिक वर्ग और कोरबा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता को साथ लेकर प्रचार रूपी यह चुनावी अभियान सफलतापूर्वक चला रहे हैं। भाकपा प्रत्याशी सुनील सिंह श्रमिक नेता होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं इसलिए उनकी पहचान श्रमिकों के अलावा आम जनमानस के बीच भी अच्छी खासी है। संभवतः यही कारण है कि विधानसभा क्षेत्र में निवासरत बहुसंख्य श्रमिकवर्ग ने उन्हें अपना निकटतम सहकर्मी मानते हुए अपने समर्थन का इजहार कर दिया है। इसी तरह सुनील सिंह को विधानसभा क्षेत्र के बालकोनगर, परसाभाठा, लालघाट, सोनपुर, पथर्रीपारा, मुड़ापार, बुधवारी बस्ती, राताखार, रामसागरपारा, लक्ष्मण वन, इमली डुग्गू, पुरानी बस्ती, पटेल पारा , बलगी, एनटीपीसी और चार पारा में निवासरत श्रमिकों और आमजनता से पुरजोर समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में, आज राताखार रामसागर पारा में आयोजित चुनावी बैठक में उपस्थित महिलाओं-पुरुषों ने मुखर स्वर में अपने क्षेत्र में व्याप्त समस्याएं गिनाते हुए कहा कि प्रदेश और नगर पालिक निगम में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद क्षेत्रीय समस्याओं का सरलतम ढ़ंग से निराकृत नहीं होना आश्चर्यजनक है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार भी कांग्रेस के कार्यपद्धति से अलहदा नहीं है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह पर विश्वास जताते हुए अपना समर्थन देने की बात कही है। कोरबा क्षेत्र चुनाव प्रचार में भाकपा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा, वरिष्ठ साथी राम मूर्ति दुबे, मनीष नाग, प्रभाकांत पांडे, मीना यादव, सुमित्रा लहरे अन्य सैकड़ो साथी उपस्थित थे। बालको क्षेत्र में राज्य एटक के महासचिव हरिनाथ सिंह, सचिव एम.एल. रजक, एल्युमिनियम एम्पलाईज यूनियन के अध्यक्ष एस.के. सिंह एवं महिला लीडर विजय लक्ष्मी चौहान उपस्थित थे। इसी तरह, भाकपा प्रत्याशी सुनील सिंह ने बालको सेक्टर में किए गए जनसंपर्क यात्रा के दौरान लोगों से मुलाकात कर पार्टी और इससे संबद्ध श्रमिक यूनियन द्वारा कोरबा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के हितार्थ किए गए कार्यों से अवगत कराते हुए 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान बालक सेक्टर में निवासरत लोगों ने यहां व्याप्त समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा विकास कार्यों का सिर्फ आश्वासन भर देती है, करती कुछ भी नहीं। इस बार बदलाव जरूरी है। पवन कुमार वर्मा जिला सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें