Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भाकपा प्रत्याशी सुनील को जनसंपर्क के दौरान श्रमिक वर्ग से भी मिल रहा वृहद समर्थन

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Nov 12, 2023
कोरबा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह का आज दीपावली महापर्व होते हुए भी जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा के साथ वरिष्ठ साथी राममूर्ति दुबे, कामरेड हरीश वर्मा, कामरेड सुनील राज, कामरेड शिव कुमार एवं अन्य साथियों के साथ जाकर जनसंपर्क डीगापुर क्षेत्र में घर-घर जाकर नगर वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी गई एवं हंसिया वाली पर अपना बहुमूल्य वोट देने का अपील किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से चल रहा है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं, सर्वहारा श्रमिक वर्ग और कोरबा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता को साथ लेकर प्रचार रूपी यह चुनावी अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। भाकपा प्रत्याशी सुनील सिंह श्रमिक नेता होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं इसलिए उनकी पहचान श्रमिकों के अलावा आम जनमानस के बीच भी अच्छी खासी है। संभवतः यही कारण है कि विधानसभा क्षेत्र में निवासरत बहुसंख्य श्रमिकवर्ग ने उन्हें अपना निकटतम सहकर्मी मानते हुए अपने समर्थन का इजहार कर दिया है। इसी तरह सुनील सिंह को विधानसभा क्षेत्र के बालकोनगर, परसाभाठा, लालघाट, सोनपुर, पथर्रीपारा,डींगापुर, मुड़ापार, बुधवारी बस्ती, राताखार, रामसागरपारा, लक्ष्मण वन, इमली डुग्गू, पुरानी बस्ती, पटेल पारा , बलगी, एनटीपीसी और चार पारा में निवासरत श्रमिकों और आमजनता से पुरजोर समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में, आज डींगापुर, राताखार ,रामसागर पारा में आयोजित चुनावी जनसंपर्क में महिलाओं-पुरुषों ने मुखर स्वर में अपने क्षेत्र में व्याप्त समस्याएं गिनाते हुए कहा कि प्रदेश और नगर पालिक निगम में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद क्षेत्रीय समस्याओं का सरलतम ढ़ंग से निराकृत नहीं होना आश्चर्यजनक है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार भी कांग्रेस के कार्यपद्धति से अलहदा नहीं है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें