Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भाकपा प्रत्याशी सुनील को जनसंपर्क अभियान के तहत कुसमुंडा क्षेत्र में भी श्रमिक वर्ग से भी मिल रहा वृहद समर्थन

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 14, 2023
कोरबा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कामरेड सुनील सिंह एवं माकपा के प्रत्याशी कामरेड जवाहर सिंह कंवर के लिए चुनाव प्रचार करने हेतु कुसमुंडा सीटू कार्यालय में एटक ,सीटू का एक साथ बैठक संपन्न हुआ जिसमें माकपा के जिला सचिव प्रशांत झा एवं भाकपा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा एवं भाकपा के वरिष्ठ साथी महेश बनाफर सीटू के वरिष्ठ साथी बी एल मनोहर एटक से एस एन राव, अजीत सिंह, के पी डडसेना सीटू से साजी, समर सिंह, जी मिश्रा प्रमुख साथी के अलावा सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें आज से कुसमुंडा क्षेत्र में एक साथ प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया और शाम 5:00 बजे से एक साथ सघन प्रचार अभियान कुसमुंडा क्षेत्र में प्रारंभ हुआ कोरबा मुड़ापार बस्ती में कामरेड मुद्रिका तांती के नेतृत्व में चुनाव प्रचार किया गया जिसमें प्रमुख रूप से पवन कुमार वर्मा, वरिष्ठ साथी राम मूर्ति दुबे ,मीना यादव, सुमित्रा लहरे उपस्थित थे। 15 ब्लॉक पंम्प हाउस में बब्लू, सीमा बंजारे, रमशिला रात्रे के नेतृत्व में सघन चुनाव प्रचार किया गया जिसमें पवन कुमार वर्मा, राममूर्ति दुबे, मनीष नाग, सुमित्रा लहरे मीना यादव उपस्थित थे। चारपारा कोहड़िया मैं चुनाव प्रचार के दौरान कामरेड पटेल के नेतृत्व में घर-घर जाकर हंसिया बाली में वोट देने के लिए अपील किया गया बालको भदरापारा में विजयलक्ष्मी चौहान, सरिता के नेतृत्व में चुनाव प्रचार किया गया। बालको सेक्टर 5, नेहरू नगर, परसाभाटा में प्रत्याशी सुनील सिंह, एसके सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, मनीष नाग, डी श्रीनिवास, आलेख मलिक, रंजीत भारती, इंद्राणी श्रीवास के नेतृत्व में सघन चुनाव प्रचार किया गया। जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से चल रहा है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं, सर्वहारा श्रमिक वर्ग और कोरबा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता को साथ लेकर प्रचार रूपी यह चुनावी अभियान सफलतापूर्वक चला रहे हैं। भाकपा प्रत्याशी सुनील सिंह श्रमिक नेता होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं इसलिए उनकी पहचान श्रमिकों के अलावा आम जनमानस के बीच भी अच्छी खासी है। संभवतः यही कारण है कि विधानसभा क्षेत्र में निवासरत बहुसंख्य श्रमिकवर्ग ने उन्हें अपना निकटतम सहकर्मी मानते हुए अपने समर्थन का इजहार कर दिया है। श्रमिकों और आमजनता से पुरजोर समर्थन प्राप्त हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें