Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: एनटीपीसी से प्रभावित भू विस्थापितों के आंदोलन को माकपा और सिटू ने दिया समर्थन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Jul 10, 2023
कोरबा/ एनटीपीसी से प्रभावित भू विस्थापितों का अनिश्चितकालीन आंदोलन कोरबा के तानसेन चौक में 22 अप्रैल से चल रहा है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रशांत झा,सीटू के प्रदेश महासचिव एस एन बेनर्जी,किसान सभा के नेता जवाहर सिंह कंवर,दीपक साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंच कर आंदोलन का समर्थन किया समर्थन में बालको सीटू,और परिवहन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। धरना को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा गरीब किसानो से देशहित में उद्योग लगाने के नाम पार जमीन का अधिग्रहण किया और वर्षों बाद भी भू विस्थापित किसान रोजगार और मुआवजा के लिए भटक रहे हैं।पूरे देश में आजादी के बाद से अब तक विकास परियोजनाओं के नाम पर दस करोड़ से ज्यादा लोगों को विस्थापित किया गया है और अपने पुनर्वास और रोजगार के लिए आज भी वे भटक रहे हैं। सरकार की कॉरपोरेटपरस्त नीतियां गरीबों की आजीविका और प्राकृतिक संसाधनों को उनसे छीन रही है। यही कारण है कि कुछ लोग मालामाल हो रहे हैं और अधिकांश जिंदा रहने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए विस्थापन के खिलाफ और रोजगार के लिए संघर्ष इस देश में चल रहे व्यापक राजनैतिक संघर्ष का एक हिस्सा है और इन सरकारों की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों को बदलकर ही इसे जीता जा सकता है। उल्लेखनीय है कि लंबित रोजगार की मांग पर कुसमुंडा क्षेत्र में किसान सभा के नेतृत्व में 610 दिनों से एसईसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष दस से ज्यादा गांवों के किसान धरना पर बैठे हैं। और अब किसान सभा और माकपा ने एनटीपीसी के भू विस्थापितों के आंदोलन को समर्थन दिया है और माकपा ने जिले के भू विस्थापितों से एकजुट होकर बड़ी लड़ाई की तैयारी करने का आह्वान भी किया है। सीटू के प्रदेश महासचिव एस एन बेनर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीटू भू विस्थापितों के आंदोलन के साथ खड़ी है और सीटू एनटीपीसी प्रबंधन के भू विस्थापित विरोधी नीतियों के खिलाफ भू विस्थापितों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन की तैयारी करेगी। सभा को एनटीपीसी कामगार यूनियन के महासचिव गुरुमूर्ति,अध्यक्ष फागुराम कश्यप,परिवहन संघ के अध्यक्ष जी डी महंत,ताहिर खान,बालको सीटू के महासचिव अमित गुप्ता,संजय अग्रवाल,राजेश नागराज,संत राम नितेश ने भी सभा को संबोधित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें