Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राज्यांश नही देने के कारण छत्तीसगढ़ के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित - धरम लाल कौशिक

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Feb 23, 2023
*सड़क पर उतर कर जनता कह रही भूपेश बघेल हमारा प्रधानमंत्री आवास दो - श्याम बिहारी जायसवाल* *आज कोरबा विधानसभा क्षेत्र में मोर आवास मोर अधिकार अभियान अंतर्गत किया गया विधायक निवास का घेराव* कोरबा । कोरबा विधानसभा क्षेत्र में आज मोर आवास-मोर अधिकार अभियान को जनता का भारी समर्थन मिला। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ अपने हक की मांग करते हुए कहा कि भूपेश बघेल हमारा प्रधानमंत्री आवास हमें दो, यह हमारा अधिकार है। कोरबा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक ने भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस राज में गरीबों के खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों के सिर से उनकी छत छीन के अपना घर भर रही है। ये प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय, अत्याचार है। श्री कौशिक ने कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 2022 तक देश के हर गरीब परिवार को पक्का मकान देने का संकल्प लिया, परंतु प्रदेश की लूटेरी भूपेश बघेल सरकार की हठधर्मिता और प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश नहीं देने के कारण राज्य के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं। राज्य के वंचित हितग्राहियों को उनका आवास मिलने तक भारतीय जनता पार्टी वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता के कारण कोरबा जिले के बहुत से ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास से ग्रामीण वंचित है | भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कोरबा विधानसभा स्तरीय मोर आवास मोर अधीकार अभियान का नेतृत्व करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब, मजदूर, बेसहारा लोगों को आवास आवंटन की दिशा में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री गरीबों को आवास आवंटित नहीं कर सकते, ऐसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में अपने आर्थिक माॅडल का ढोल पीटते रहते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि सभी कच्चे मकान पक्के मकान में बदल जाएं और आवासहीनों को सिर ढंकने आवास मिल जाये। हमें उनके सपनों को पूरा करना है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इनके सपने को कुचल रही है। उन्होंने कहा कि सड़क पर उतर कर जनता कह रही है कि भूपेश बघेल हमारा प्रधानमंत्री आवास दो। प्रधानमंत्री आवास हमारा अधिकार है। भाजपा जिला प्रभारी श्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लगभग 7 लाख 80 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाए गए। प्रत्येक गांव में 60 से लेकर 100 तक आवास का निर्माण हुआ। जब से यह सरकार आई है प्रधानमंत्री आवास बनना बंद हो गया है। आवास न बना पाने के कारण टी एस सिंहदेव जी इस्तीफा दे देते हैं परंतु भूपेश बघेल के कानों में जूं नहीं रेंगती है। उन्होंने कहा भूपेश बघेल जी प्रदेश के गरीब जनता अपने आशियाने के लिए आपका महल ध्वस्त कर देगी। भाजपा कोरबा जिला सह प्रभारी गोपाल साहू एवं कोरबा विधानसभा के प्रभारी श्री वी रामाराव, ने अपने संबोधन में कहा कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा के गरीब नागरिकों के मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास की चिंता नहीं है, वह लोगों की चिंता छोड़ कर के अपने लिए जगह-जगह अवैध भूमि की तलाश कर उस पर कब्जा करने में व्यस्त हैं । होना चाहिए कि आप 4 साल बीत चुके हैं अब जनता को मूर्ख बनाना बंद करें जनता ने उनकी कुर्सी की उल्टी गिनती चालू कर दी है पिछले 14 साल से विधायक रहते हुए उन्होंने कोरबा विधानसभा के लिए कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है उनका विदाई समारोह 2023 में आयोजित होना तय हो गया है । आज कोरबा विधानसभा क्षेत्र में मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी, कोरबा जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवालजी , सह प्रभारी गोपाल साहू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन देवांगन जी, जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह जी, वी रामा राव जी, कैलाश साहू जी, जोगेश लांबा जी, अशोक चावलानी जी, संतोष देवांगन, नवीन पटेल, आलोक सिंह, संदीप सहगल, राम नारायण सोनी, ऋतु चौरसिया, परमिंदर सिंह, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, अजय विश्वकर्मा, विकास झा के साथ साथ समस्त भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठगण एवं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पांचों मंडल के अध्यक्ष महामंत्री उनके पदाधिकारी समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें