Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिले के भाजपाइयों व भाजयुमो ने भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन के साथ की उज्जैन में महाकाल बाबा की पूजा अर्चना

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Jul 30, 2023
कोरबा जिले के भाजपाइयों ने कोरबा नगर निगम पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन की अगुवाई उज्जैन में श्री महाकाल बाबा और श्री काल भैरव का दर्शन कर भस्म आरती व श्रृंगार में शामिल हुए। बाबा की भस्म आरती की मान्यता धार्मिक तौर पर बहुत खास है यही वजह है कि देश के कोने-कोने लोग बाबा महाकाल की आरती करने और भस्म आरती देखने आते हैं। जिले के कार्यकर्ता पार्षद नरेंद्र देवांगन की अगुवाई में श्री महाकाल बाबा व श्री काल भैरव की दिव्य स्वरूप का दर्शन किए। जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महाकाल कॉरिडोर को ऐतिहासिक बताया। बाबा महाकाल की भव्य आरती से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाती है, शंखनाद घंटी डमरू और जयकारे के बीच श्री महाकाल बाबा की आरती होती है मंदिर परिषर पर मेले जैसा माहौल होता है यही कारण है की तमाम जगह से लोग इसकी एक झलक पाने के लिए यहां आते हैं।एवं उज्जैन से कुछ ही दूर दंगवाड़ा स्थित 5000 वर्ष पुराना(चम्बल नदी किनारे) 12 ज्योतिर्लिंग के समावेश श्री बोरेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन किये व प्रदेश व जिला की खुशहाली के लिए मनोकामना मांगा!!! दर्शन करने के लिए साथ मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा-पि.वर्ग मोर्चा(छ.ग) व पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा-दर्री मनोज यादव जी,उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री भाजपा-दर्री अनिल यादव जी,पार्षद नगर निगम कोरबा विजय साहू जी,भाजयुमो-दर्री कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र गोस्वामी जी,हेमसागर पटेल जी उपस्थित रहें!!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें