Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भाजपा युवा मोर्चा कोरबा नगर मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Mar 2, 2023
कोरबा भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला सूरजपुर में भाजपा युवा मोर्चा के भैयाथान मंडल अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह पर रेत माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला करने के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा कोरबा नगर मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया तथा चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना को ज्ञापन सौंपकर आरोपी रेत माफियाओं पर जल्द से जल्द तथा कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के गृहमंत्री को सचेत किया गया कि आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही न होने पर भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ उग्र प्रदर्शन करने को विवश होगी। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा कोरबा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, उपाध्यक्ष रंजू यादव, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राठौर, जिला मंत्री वैभव शर्मा, सह कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, भाजयुमो कोरबा नगर मंडल महामंत्री दीनदयाल पटेल, नवनीत राहुल शुक्ला, भाजयुमो दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, मुकेश आदिले, महेंद्र कुमार पटेल, राहुल श्रीवास, सचिन पटेल, तनय गोस्वामी, समेत बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें