Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा जिला इकाई का चुनाव संपन्न, जिलाध्यक्ष विजय लाल उपाध्यक्ष बने मुकेश भारती

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Dec 28, 2023
कोरबा। प्रदेश का सशक्त व बड़ा पत्रकारों का यूनियन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का गठन प्रदेश अध्यक्ष के अमित गौतम व प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल के निर्देश में किया जाना था। चुनाव पर्यवेक्षक श्री बीके मिश्रा व जेके चंदा के नेतृत्व में कोरबा जिला का भी चुनाव 28 दिसंबर 23 सुबह 11 बजे एचटीटीपीएस के इरेक्टर हॉस्टल में की गई। जहां जिलाध्यक्ष विजय लाल निर्विरोध चुने गए वहीं दुसरी तरफ जिला कोषाध्यक्ष पद हेतु दौलत सिंह ठाकुर भी निर्विरोध चुने गए। जिला महासचिव पद हेतु संतोष दास महंत, सिमौन फ्रासिंस व मुकेश भारती ने नामांकन भरा। जहां संतोष दास महंत को सर्वाधिक मत मिलने के कारण जिला महासचिव नियुक्त हुए। जिलाध्यक्ष विजय लाल महासचिव संतोष दास महंत व कोषाध्यक्ष दौलत सिंह ठाकुर के निर्णयानुसार जिला बॉडी का भी गठन की गई। जहां जिला उपाध्यक्ष मुकेश भारती व अहिमनलाल खरे, सह सचिव सिमौन फ्रांसिस सह कोषाध्यक्ष धर्मदास महंत तथा प्रचार-प्रसार प्रभारी पुरषोत्तम साहू व महिला विंग अध्यक्ष संध्या भाराद्वाज बनीं। बैठक में ददू साहू, निश्चल देवांगन, राजेन्द्र कुमार देवांगन, संतोष देवांगन, पार्थ श्रीवास मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें