: बालको स्थित डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं हेतु विदाई समारोह का हुआ आयोजन
Mukesh Kumar Bharti
Thu, Mar 2, 2023
डीएवी उ, माध्यमिक विद्यालय बाल्को नगर में कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं की विदाई समारोह मनाई गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोपी राम साहू आर्य शिक्षा समिति बालको नगर थे साथ ही आचार्य उद्धव शास्त्री प्राचार्य सीएसएन सिंह जी उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत से हुआ जिसके तहत कक्षा ग्यारहवीं के सभी छात्र छात्राएं अपने सीनियर छात्रों एवं शिक्षकों की तिलक लगाकर एवं फूल प्रदान कर प्रारंभ किया l तत्पश्चात नृत्य गेम एवं सीनियर ओके टाइटल सुना कर कार्यक्रम को बंधक बनाया कक्षा बारहवीं के छात्र प्रतीक यादव द्वारा सुंदर सी कविता भूली बिसरी यादें ताजा की, इसके पश्चात प्रधान जी द्वारा संक्षिप्त आशीर्वचन शास्त्री जी एवं प्राचार्य द्वारा भी उद्बोधन प्रस्तुत किया गया विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती संध्या सिंह द्वारा एक विदाई स्वरूप गीत प्रस्तुत की एवं आशीर्वचन भी प्रदान किया विद्यालय के प्रधान पाठक से संतोष यादव द्वारा आशीर्वचन दिया गयाकार्यक्रम के अंत में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए साड़ी पहनो कैटवॉक वस्तु पहचानो आदि कई कंपटीशन कराया गया विद्यालय के परंपरा अनुसार मिस्टर डीएवी मिस्टर महफिल मास्टर प्रतीक यादव को प्रदान किया गया एवं मिस डीएवी मिस महफिल का खिताब सपना ठाकुर को दिया गया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन हर्षवर्धन सांडे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र अनीश चौधरी और सैनिक सलोनी कुमारी द्वारा किया गया
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन