: पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोरबा अजय जायसवाल की भिलाई बाजार को उप तहसील बनाने की मांग आखिर कार लाई रंग
Mukesh Kumar Bharti
Thu, Oct 5, 2023
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कृष्णलाल जायसवाल जी के ग्राम भिलाई बाजार में आज उप तहसील कार्यालय का उद्घाटन होही गया। दीपका को तहसील और ग्राम भिलाई बाजार को उप तहसील बनाने की मांग ग्राम भिलाई बाजार के लाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोरबा अजय जायसवाल जी लंबे समय से करते आ रहे थे क्योंकि छेत्र के नागरिकों को तहसील से संबंधित कार्य हेतु कटघोरा की ओर जाना पड़ता था जिससे बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इस मुद्दे को लेकर अजय जायसवाल जी द्वारा बहुत बार मांग की जा चुकी थीं जिस पर छत्तीसगढ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत द्वारा समझते भिलाई बाजार को उप तहसील बनाने मुहर लगाया गया जिसके फलस्वरूप आज भिलाई बाजार में उप तहसील कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसके लिए ग्रामवासी सहित छेत्र के लोगो ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी, सांसद ज्योत्सना महंत जी को धन्यवाद दिया। भिलाई बाजार के उप तहसील बनने से कुल 37 ग्राम के लोगो को इसका लाभ मिलेगा। अब उनको कटघोरा की ओर जाना नही पड़ेगा।*Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन