Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दीपका में प्रभु राम की भक्ति में डूबे नगरवासी, अखंड नवधा रामायण में पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक लखन देवांगन हुए सम्मिलित

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Feb 15, 2023
दीपका बस्ती में हो रहे अखंड नवधा रामायण में छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन पहुंचे, नवधा रामायण समिति के अध्यक्ष पंचराम जायसवाल ने शाल एवं श्रीफल तथा भाजपा नेता जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने समस्त ग्राम वासियों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर पूर्व विधायक का सम्मान किया। कार्यक्रम में पहुंचे श्री देवांगन ने सर्वप्रथम देव स्थल में पूजा अर्चना किया। पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने उपस्थित जन समुदाय श्रोता गणों को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण का प्रत्येक पात्र हमें बेहतर जीवन जीने का मार्ग बताता है। सनातन संस्कृति को बनाए रखने के लिए इस तरह से आयोजन करते रहना चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी इस आधुनिकता के दौर में बच्चों को पढ़ाना लिख आना चाहिए उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ धर्म संस्कृति का ज्ञान हो तथा वे संस्कारवान हो। उन्होंने कहा कि रामायण की सबसे बड़ी सीख है बुराई पर अच्छाई की जीत होना। बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो लेकिन अच्छी नियत एवं गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है इसलिए सदैव सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। रामायण हमें भाईचारा की शिक्षा देता है आज कलयुग में सभी रिश्ते तार-तार हो रहे हैं ऐसे समय में हमें रामायण के प्रत्येक पात्र से सीख लेनी चाहिए। सनातन संस्कृति आदिकाल से है इसे बचाए रखना है। धर्मांतरण को रोकने इस तरह के धार्मिक आयोजन होने चाहिए। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर निर्माण बनने जा रहा है पूरा देश भक्तिमय वातावरण से सुशोभित हो रहा है। इस अवसर पर रामायण समिति के उपाध्यक्ष वीर सिंह कंवर सचिव रामनारायण जायसवाल कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर लखन सिंह कंवर पंडित शिव तिवारी परमेश्वर जायसवाल पं.जगन्नाथ तिवारी अंजोर सिंह सहस राम यादव मनोहर दास हनुमान सिंह सुखीराम यादव महेंद्र तिवारी बाबू सिंह मालिक राम श्रीवास ठाकुर राम श्रीवास पार्षद रोहित जायसवाल पार्षद रामकुमार कंवर कुलदीप तिवारी गजेंद्र सिंह राजपूत महेश यादव शीला देवी जायसवाल ज्योति तिवारी नीरा कंवर सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें