: जन्म दिवस पर पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन का कर्मा एवं ढोल बाजा के साथ किया गया जोरदार स्वागत।
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Apr 12, 2023
छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। प्रातः 11 बजे से दोपहर तक उनके निवास स्थान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन पर बुके भेंट कर बधाई देने पहुंचे। कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रहे अपने कार्यशैली व विकास कार्यों तथा सक्रियता से लोगों का दिल जीतने वाले जननेता के जन्मदिवस के मौके पर भिलाई बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ श्री देवांगन का स्वागत किया तो वही हरदी बाजार एवं रेलडबरी में करमा नृत्य के साथ स्वागत किया गया। पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कोरबा जिले के सभी जेष्ट श्रेष्ठ युवा एवं मातृशक्ति को बधाई संदेश एवं कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। दीपका में प्रतीक्षा बस स्टैंड में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लखन देवांगन की उपस्थिति में जन्म दिवस को केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। कटघोरा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए जन्म दिवस मनाया। कोरबा में महापौर रहते कोरबा के चारों ओर चौक चौराहे एवं विकास कार्यों के निर्माण से कोरबा को एक नई पहचान दिलाने में सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाने वाले ऐसे जमीन से जुड़े जमीनी नेता श्री देवांगन के जन्म उत्सव को कोरबा जमनीपाली दर्री में पार्षद कार्यालय के सामने केक काटकर मनाया गया। कोरबा रविशंकर नगर में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया गया।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन