Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रशासनिक अधिकारियों की गई नई पदस्थापना

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 11, 2023
कोरबा 10 अगस्त 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य आबंटित किया है। जिसके अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर सुश्री रिचा सिंह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटघोरा का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें अनुविभाग कटघोरा का भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974, सहायक सत्कार अधिकारी सहित समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाली के रूप में पदस्थ किया गया है। उन्हें अनुविभाग पाली का भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974, सहायक सत्कार अधिकारी सहित समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें