Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा को सहेजने का काम कर रही हैं छत्तीसगढ़ की सरकार: डॉ. विनय जायसवाल

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Jul 17, 2023
कोरबा 17 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम तिहार हरेली का पर्व आज कोरबा जिले में धूमधाम से मनाया गया। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली गौठान ग्राम पंचायत कसईपाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छत्तीसगढ़ महतारी, कृषि उपकरणों के साथ गाय की पूजा अर्चना की गई। यहां हरेली त्योहार मनाने के साथ ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सीजन 2 का भी जिले में शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विनय जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधायक व संचालक सीजीएमएससी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ किया, देश में सबसे ज्यादा मूल्य में धान खरीदने और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित करने का भी काम किया। यही नहीं छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है, जहां गोबर खरीदी की जा रही है और खाद का निर्माण कर स्व-स्हायता समूह की महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हर जगह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं, जिसमें गांव के गरीब विद्यार्थी भी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार राज्य की संस्कृति, परम्पराओं को सहेजने और पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। हरेली जैसे पर्व का आयोजन हो या छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन, सभी से छत्तीसगढ़ की अस्मिता को देश-दुनिया में एक नई पहचान मिल रही है। मुख्य अतिथि डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बारी जैसी योजनाओं ने गरीबों के विकास के रास्ते खोले हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वाभिमान से जीना सिखाया है। हजारों गौठान का निर्माण कर नवाचार से ग्रामीण आजीविका पार्क और रोजगार की नई संभावनाएं विकसित की गई है। मितानिन, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनपद सदस्य सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित कर गरीबों का कल्याण किया गया है। उन्होंने हरेली पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि हरेली पर्व का सरकारी स्तर पर आयोजन बहुत ही गर्व की बात है। इससे हमारी संस्कृति और परम्परा को एक नई पहचान मिल रही है। आज ही छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है, इससे ग्रामीण प्रतिभाएं सामने आएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लगातार यहां की परम्परा और संस्कृति को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी में स्वागत उदबोधन देते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से छत्तीसगढ़ी संस्कृति, मान्यता, विश्वास, आस्था और पुरखों का मान सम्मान बढ़ रहा है। यहां की संस्कृति और परम्परा की पहचान देश दुनिया में फैल रही है। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के बच्चे, बड़े सभी वर्ग यहां की संस्कृति और परम्परा के लिए न सिर्फ एकजुट है, अपितु इसे आगे बढ़ाने में भी लगातार सहयोग प्रदान कर रही है। हरेली पर्व और छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन भी इसी कड़ी का हिस्सा है। आप सभी इसमें जुड़े और अपनी पहचान और परम्परा को जीवित रखे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने गौठान परिसर में पौधरोपण किया। गौठान परिसर में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बिहान स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पाद एवं सामग्रियों का विक्रय तथा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री गणराज सिंह कंवर, श्री प्रेमचंद पटेल, श्रीमती नीलिमा धृतलहरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष श्रीमती लता कंवर, जनपद सदस्य रूपचंद्र सेन, कसईपाली सरपंच श्रीमती गीता बाई गोंड़ सहित जनप्रतिनिधिगण, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें