Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नगर निगम की घोर लापरवाही आई सामने, स्कूल के सामने किया जा रहा अवैध रूप से कचरा डंप

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Dec 1, 2023
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको में नगर निगम की घोर लापरवाही उजागर हो रही है जहां पर बालको स्थित एमजीएम स्कूल के ठीक सामने गड्ढे में अवैध रूप से कचरा का डंप कर उसे प्रत्येक दिन आग के हवाले किया जा रहा है जिससे उठने वाले विषाक्त धुएं से स्कूली बच्चों के सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। गौरतलाप है कि उक्त कचरे में प्लास्टिक इत्यादि विषाक्त पदार्थ होते हैं जिन्हें आग के हवाले प्रत्येक दिन किया जा रहा है, इस विषय की जानकारी लेने जब समाचार भारती न्यूज़ 24 के संपादक मुकेश भारती द्वारा मौके पर पहुंचकर लिया गया तब निगम के कर्मचारी अर्जुन चौधरी ने बताया कि [video width="1920" height="1080" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/12/video_20231201_075450.mp4"][/video] उक्त स्थान पर कचरा डंप करने की हमें अनुमति नहीं, अतः हम भविष्य में कचरा का डंप उक्त स्थान पर नहीं करेंगे। इसके अलावा कचरे को आग के हवाले किन के द्वारा किया जाता है यह सवाल पूछे जाने पर अर्जुन चौधरी ने बताया कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं। वैसे आग लगी है उसे हम अभी बुझा देंगे ताकि दुआ न उठे तथा भविष्य में उक्त स्थान पर ना ही कचरा डंप किया जाएगा और ना ही कचरे को आग के हवाले किया जाएगा। तो वहीं इस विषय पर और जानकारी हासिल करने हेतु निगम के एक और कर्मचारी पी. चेन्नए से भी बात की गई उन्होंने भी बताया कि उक्त स्थान पर कचरा डंप करने की हमें अनुमति नहीं पहले किया जाता था अब डंपिंग नहीं किया जा रहा। किंतु उनकी यह बातें पूरी तरह झूठी साबित हुई, उक्त स्थान पर प्रत्येक दिन बाकायदा सुबह के समय कचरे का डंप किया जाता है, साथ ही उसे आग के भी हवाले किया जा रहा है। निगम की गैर जिम्मेदारानकृत से जहां पर आने जाने वाले राहगीर सुबह के वक्त वायु प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं तो वहीं एमजीएम स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे सैकड़ो छात्र-छात्राएं भी उक्त कचरा से निकलने वाले विषाक्त धुएं के शिकार हो रहे हैं। शाला प्रबंधन को भी चाहिए कि स्कूल के ठीक सामने किए जा रहे अवैध कचरे के डंप तथा उसे आग लगाने की कृत के विषय में उच्च अधिकारियों को सूचित करें ताकि उक्त अवैध कार्रवाई पर अंकुश लगाई जा सके तथा नगर निगम के कुछ गैर जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई हो सके जिससे क्षेत्रवासी व स्कूली छात्र-छात्राएं उक्त वायु प्रदूषण के शिकार ना हो तथा वे साफ सुथरी वातावरण में अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकें। बाहर हाल देखने वाली बात यह होगी कि समाचार भारती न्यूज़ 24 की टीम से बात होने के पश्चात नगर निगम इस तरह के गैर जिम्मेदाराना कृत को रोकने बावत किस तरह के ऐतिहातन कदम उठाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें