Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: लूटपाट करने वाले आरोपियों को हरदीबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार,लूटपाट करने वाले 05 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jan 11, 2024
*आरोपीगण:-* 01. संजय कुमार सूरी पिता गोपाल प्रसाद सुरी उम्र 23 वर्ष 02. परमेष्वर जांगड़े पिता संतराम जांगड़े उम्र 24 वर्ष 03. विजय कुमार कष्यप पिता छोटे लाल कष्यप उम्र 26 वर्ष 04. अकबर आयाम पिता बीर सिंह आयाम उम्र 23 वर्ष 05. आर्यन सिंह करपे पिता बंषी लाल करपे उम्र 20 वर्ष सभी निवासी धतुरा थाना हरदीबाजार *अपराध क्रमांक* 19/2024 *धारा* 294, 506, 323, 147, 148,327,427,341 भादवि. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.01.2024 को प्रार्थी विजय सिंह पिता ललन सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी सिरकीखुर्द थाना दीपका उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.01.2024 को तिवरता कोल बिनेफिकेशन कंपनी का तीन ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएच 3601, सीजी 10 एएल 5701 रवि रात्रे, सीजी 12 एयू 7701 में कोयला लोड कर धतुरा कोल वासरी जा रहे थे तभी ग्राम धतुरा के पास 01. संजय कुमार सूरी पिता गोपाल प्रसाद सुरी उम्र 23 वर्ष, 02. परमेष्वर जांगड़े पिता संतराम जांगड़े उम्र 24 वर्ष, 03. विजय कुमार कष्यप पिता छोटे लाल कष्यप उम्र 26 वर्ष, 04. अकबर आयाम पिता बीर सिंह आयाम उम्र 23 वर्ष, 05. आर्यन सिंह करपे पिता बंषी लाल करपे उम्र 20 वर्ष सभी निवासी धतुरा थाना हरदीबाजार द्वारा ट्रेलर वाहन को रोककर रूपये की मांग रहे थे प्रार्थी के द्वारा पैसा नहीं देने पर मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर तीनों गाड़ी का शीशा तोड़ फोड़ करने लगें और गाड़ी के शीशा को पत्थर से मारकर तोड़ फोड़ किये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 294, 506, 323, 147, 148, 327, 427, 341 भादवि. कायम कर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उसे क्षेत्र में पुलिस को पहले से इस तरह के घटनाओं की शिकायत आ रही थी। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये जिससे आरोपीगण का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपीगणों को आज दिनांक 11.01.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें