: जिले के बालको समेत विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू नव वर्ष मनाई गई धूमधाम से, निकाली गई झांकियां
Mukesh Kumar Bharti
Thu, Mar 23, 2023
कोरबा जिले में जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको समेत विभिन्न क्षेत्रों में 22 मार्च दिन बुधवार को हिंदू नव वर्ष प्रारंभ व चैत्र नवरात्र प्रारंभ पर श्रद्धालुओं ने भगवा वस्त्र धारण कर डीजे साउंड के साथ हाथों में भगवा झंडा थामे सड़कों पर उतरे तथा अपने आस्था व भक्ति का प्रदर्शन करते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए तथा नृत्य करते हुए शोभायात्रा निकाली, उक्त शोभायात्रा बेहद ही शांतिमय वातावरण में कोरबा जिले के उपनगरिय क्षेत्र बालको स्थित रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होती हुई जिले के आईटीआई चौक रामपुर कोसा बाड़ी होते हुए विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया, इस मौके पर विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की गई।
इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समस्त श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर एकता का परिचय देते हुए हिंदू नव वर्ष मनाया, तथा एक दूसरे को हिंदू नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन