Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मलगांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने कटघोरा एसडीएम रिचा ठाकुर के विरुद्ध खोला मोर्चा,रामपुर विधायक ननकी राम कंवर ने किया समर्थन

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Oct 19, 2023
मलगांव जो की कोरबा जिले के हरदी बाजार तहसील व कटघोरा ब्लॉक में आने वाला तथा एसईसीएल दीपका के अधिग्रहित क्षेत्र में आने वाला गांव है, जहां पर मुआवजा हेतु संपूर्ण सर्वे और मुआवजा राशि लगभग पूरा ही हो चुका था। पूर्व एसडीएम ने पूरे गांव (मलगांव) को ग्रामवासीयों अनुसार और एसईसीएल के रजामंदी एवम स्वीकृति से सर्वे और गांव का नापी तथा मुआवजा पत्रक तैयार कर पूर्ण किया गया था। ठीक इसी बीच पूर्व एसडीएम का स्थानातरण हो जाता है। इसके पश्चात कटघोरा हेतु नए एसडीएम रिचा ठाकुर ने पदभार ग्रहण किया। एसडीएम रिचा ठाकुर और एसडीएम कार्यालय के बाबू मनोज गोभिल तथा अन्य के द्वारा मिलकर सर्वे किया गया सर्वे और नापी तथा मुआवजा पत्रक को रद्द कर अपने हिसाब से सर्वे और मुआवजा पत्रक तैयार कर नापी करनी शुरू की गई। जिस पर ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि एसडीएम रिचा ठाकुर और मनोज गोभिल ने मिलकर हरदी बाजार में माफिया की मदद से डंडे और लाठी की मदद से ग्रामीणों में भय उत्पन्न कर सर्वे किया जा रहा है तथा गांव में आते हैं और जल्दी जल्दी नापी करा कर औने पौने दामों में पैसे लेकर पूरा गांवों को खाली कराना का प्रयास किया जा रहा है। मलगांव वासियों ने इसकी सूचना जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी रायपुर और निर्वाचन अधिकारी दिल्ली को भी दी है। मलगांव वासियों ने परेशान होकर कोरबा जिला के रामपुर विधायक ननकी राम कंवर से मदद की गुहार लगाई है। रामपुर विधायक ननकी राम कंवर ने अपने साथ मलगांव वासियों को जिला कलेक्टर के पास ले गए और अपने हाथ से शिकायत पत्र देते हुए इस पूरे मामले में सघन जांच करने की मांग की है। रामपुर विधायक ननकी राम कंवर ने मलगांव वासियों को यह भी भरोसा दिलाया है कि यदि इस पूरे मामले की जांच उचित समय पर नहीं हुई तो उनके द्वारा इसकी शिकायत माननीय प्रधानमंत्री और कोयला मंत्री को पत्र के माध्यम से की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आदर्श आचार संहिता के समाप्त हो जाने के उपरांत अनशन भी की जाएगी एवं अंत तक न्याय हेतु लड़ा जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें