Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बाल्को दोंदरो क्षेत्र में अवैध रूप से लाल ईंट का समय लाल प्रजापति द्वारा किया जा रहा बड़े पैमाने पर कारोबार

कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको के काली मंदिर स्थित दोंदरो पानी टंकी के समीप वर्षों से बड़े पैमाने पर समय लाल प्रजापति नामक लाल ईट माफिया के द्वारा कार्रवाई के अभाव में बड़े पैमाने पर लगातार लाल ईंट का निर्माण किया जा रहा है, कार्रवाई के अभाव में इनके हौसले इस कदर बुलंद है कि जब मीडिया कुर्मी इनसे सवाल पूछते हैं कि बड़े पैमाने पर लाल ईंट का अवैध निर्माण आपके द्वारा क्यों किया जा रहा है तो समय लाल प्रजापति के द्वारा मीडिया कर्मियों को बताया जाता है कि हमने पुलिस प्रशासन समेत सभी विभागों को सेट किया है तब हम इतने बड़े पैमाने पर वर्षों से कम कर पा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में समय लाल प्रजापति नामक व्यक्ति के द्वारा संबंधित विभाग को अवैध तरीके से पैसे देकर अपना अवैध कारोबार चलाया जा रहा है, यदि ऐसा नहीं है तो खनिज विभाग तथा पुलिस विभाग को भी समय लाल प्रजापति नमक लाल ईंट माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है, क्योंकि समय लाल प्रजापति के द्वारा चोरी के कोयले की बड़े पैमाने पर खपत की जा रही है इसे भी हमने पिछली खबरों में सबूत के तौर पर प्रशासन में लाया है और यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो समय लाल नामक व्यक्ति के द्वारा जो प्रशासन पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह कहीं ना कहीं सच साबित हो सकती है। अतः प्रशासन, खनिज, विभाग व पुलिस विभाग से विनती है कि इस तरह के अवैध गोरखधंधों में संचालित लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है जिनके द्वारा लगातार ईमानदार प्रशासनिक लोगों के विरुद्ध उंगली उछाली जा रही है तथा उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली विभाग को भी कार्रवाई करने की आवश्यकता:-👉 गौरतलाप है की उक्त क्षेत्र में जहां पर बिना अनुमति ललित का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ समय लाल प्रजापति के द्वारा अवैध तरीके से बिजली की चोरी भी की जा रही है जहां पर बिजली के व्यवस्था करने हेतु उक्त व्यक्ति के द्वारा अवैध तरीके से बिजली का कनेक्शन कर संबंधित क्षेत्र में बल्ब, पंखे , कूलर इत्यादि लगाकर बाकायदा यहां मकान बनाकर दिन-रात बिना अनुमति अवैध लाल ईंट का निर्माण किया जा रहा है तथा बिना बिजली मीटर लगाए बिजली विभाग से अनुमति लिए बिजली के अवैध कनेक्शन कर बिजली का भी अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा है। पुलिस विभाग को भी कार्रवाई करने की आवश्यकता:-,👉 गौरतला है की समय लाल प्रजापति के द्वारा जहां पर बिना अनुमति लाल ईंट का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है तो वहीं इस निर्माण में संबंधित व्यक्ति के द्वारा चोरी के कोयले का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है जिसका किसी भी प्रकार का उचित बिल संबंधित व्यक्ति के समीप नहीं है, जिसके द्वारा चोरी का कोयला समीप स्थित खेतों में झाड़ियां से छुपा कर बड़े पैमाने पर रखा जाता है, अतः चोरी को बढ़ावा देने व चोरी के शासकीय सामान का उपयोग कर उसे निजी तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध कमाई किए जाने के विरुद्ध पुलिस विभाग को संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जांच कर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के हौसले पस्त हो सके। वन विभाग को भी क्यों है कार्रवाई करने की आवश्यकता:- ❓👉 जहां पर समय लाल प्रजापति नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से बिना अनुमति लाल ईट का निर्माण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मिट्टी की खुदाई के दौरान संबंधित व्यक्ति के द्वारा बड़े पैमाने पर छोटे-छोटे पेड़ पौधों को भी क्षति पहुंचाई जा रही है तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, ऐसे गंभीर मामलों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित के विरुद्ध जांच कर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है। जल संसाधन व पर्यावरण विभाग को भी कार्रवाई करने की आवश्यकता:- 👉 जहां पर समय लाल प्रजापति के द्वारा बिना अनुमति लाल ईट का निर्माण किया जा रहा है वही निर्माण कार्य में लगने वाले पानी को समीप स्थित छोटी नदी से लगातार नदी का पानी अवैध तरीके से खींच कर सोख लिया जा रहा है जिससे नदी नालों के पानी का जलस्तर घट रहा है जिससे गर्मी के दिनों में जहां पर जीव जंतु व मवेशियों को पीने के पानी नदी नालों से प्राप्त नहीं हो रहे हैं क्योंकि उन्हें घेर कर अपने निजी स्वार्थ सिद्धि हेतु उसका अवैध उपयोग किया जा रहा है जिससे नदी नालों के पानी गर्मी के दिनों में सुख जाते हैं तथा प्यासे जीव- जंतु व मवेशियों को पीने के पानी हेतु यत्र- तत्र भटकना पड़ता है भटकाव की स्थिति में उनकी मौत भी हो सकती है, ऐसे में इसका जिम्मेदार कौन होगा?। अब देखने वाली बात यह होगी कि उक्त खबर के उपरांत संबंधित विभाग उक्त व्यक्ति के विरुद्ध किस तरह की प्रशासनिक कार्रवाई करतता है, ताकी अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों हेतु एक उदाहरण पेश हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें